Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

ससुराल पक्ष ने दामाद के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, तीन जने घायल

rk
3 days ago
ससुराल पक्ष ने दामाद के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, तीन जने घायल


ससुराल पक्ष ने दामाद के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, तीन जने घायल
चूरू । चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के खींवासर गांव में हुए पारिवारिक विवाद में घायल तीन लोग अस्पताल में भर्ती।
चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के खींवासर गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद के घर में घुसकर उस पर और उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान कृष्ण (44), उसकी बहन संतोष (40) और मां उमा देवी (65) के रूप में हुई है। भालेरी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के पर्चा बयान दर्ज किए हैं।
घायलों के अनुसार, कृष्ण और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कृष्ण के ससुर डालूराम, साले श्रवण कुमार और साडू प्रकाश सहित अन्य लोग एकराय होकर कृष्ण के घर पहुंचे।
आरोपियों ने आते ही लाठी-सरिया से हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कृष्ण की बहन संतोष के हाथ पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। कृष्ण और उसकी मां उमा देवी को भी चोटें आई हैं।
अचानक हुए इस हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: