Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के इस इलाके में बेटी की मौत पर पिता ने लगाये ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप, पति सहित चार लोगों पर मामला दर्ज

Bansal
1 week ago
बीकानेर के इस इलाके में बेटी की मौत पर पिता ने लगाये ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप, पति सहित चार लोगों पर मामला दर्ज


बीकानेर के इस इलाके में बेटी की मौत पर पिता ने लगाये ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप, पति सहित चार लोगों पर मामला दर्ज
 बीकानेर। आर्मी गेट के सामने उदयरामसर फांटा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध एवं अप्राकृतिक परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला विवाह के सात साल के भीतर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ा होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार झुंझुनूं जिले के चूडिऩा गांव, थाना पचेरी, तहसील बुहाना निवासी रमेश कुमार पुत्र हरिसिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्री शीतल की शादी को करीब सात वर्ष हुए थे। रिपोर्ट में बताया गया कि शीतल की मौत संदिग्ध एवं अप्राकृतिक परिस्थितियों में हुई है। बेटी की मौत की सूचना के बाद पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर संदेह जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की।
पिता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा क्रूरता और प्रताडऩा की जाती थी। उन्होंने आशंका जताई कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी की हत्या की हो सकती है अथवा भोजन में कोई विषाक्त पदार्थ या जहरीला पदार्थ देकर उसकी मौत कारित की गई हो सकती है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
रिपोर्ट में मृतका के पति राकेश पुत्र स्वर्गीय अपार सिंह, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी आर्मी गेट के सामने उदयरामसर फांटा, बीकानेर; जेठ राजू पुत्र अपार, उम्र करीब 27 वर्ष; देवर राजकुमार पुत्र अपार, उम्र करीब 20 वर्ष तथा सास चरणजीत सिंह पत्नी स्वर्गीय अपार, उम्र करीब 50 वर्ष, सभी निवासी आर्मी गेट के सामने उदयरामसर फांटा, बीकानेर को आरोपी बनाया गया है।
पिता की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। प्रकरण में बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस मौत की परिस्थितियों, घटनास्थल, मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों की भूमिका, परिवार के बीच पूर्व में हुए विवाद अथवा प्रताडऩा से जुड़े तथ्यों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी। यदि जांच में किसी प्रकार का आपराधिक तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विवाहिता की मौत के बाद उसके पीहर पक्ष की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सामने आने वाले साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: