शहर के इस थाना इलाके में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने के आभूषणों को किया पार
शहर के इस थाना इलाके में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने के आभूषणों को किया पार
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद प्रस्तुत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार उदासर रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी कृष्णा कुमारी पत्नी राम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी हो गए, जिसकी जानकारी उन्हें 31 मई 2026 को हुई। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत भी दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें जांच और कार्रवाई संतोषजनक नहीं लगी।
परिवाद में महिला ने बताया कि उनके घर पर 14, 16 और 17 मई 2026 को एक व्यक्ति मार्बल घिसाई का कार्य करने आया था। उसके व्यवहार में कई बातें संदिग्ध प्रतीत हुईं। वह अक्सर दोपहर बाद काम पर आता था और एक दिन बिना किसी सूचना के अचानक काम अधूरा छोडक़र चला गया था। जिस स्थान के आसपास वह कार्य कर रहा था, उसी के समीप वाले कमरे से आभूषण गायब हुए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए महिला ने उक्त व्यक्ति पर चोरी में संलिप्त होने का संदेह जताते हुए उससे गहन पूछताछ कराने और किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक विजय सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ