Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बढ़ती तस्करी को देखते हुए बीकानेर एसपी पहुंचे बॉर्डर थानों, किया नरीक्षण, हेरोइन तस्कर से की पूछताछ

2 months ago
बढ़ती तस्करी को देखते हुए बीकानेर एसपी पहुंचे बॉर्डर थानों, किया नरीक्षण, हेरोइन तस्कर से की पूछताछ

 

बढ़ती तस्करी को देखते हुए बीकानेर एसपी पहुंचे बॉर्डर थानों, किया नरीक्षण, हेरोइन तस्कर से की पूछताछ
बीकानेर।  सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में बढ़ती तस्करी गतिविधियों और कानून व्यवस्था को लेकर बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मूदुल कच्छावा  खाजूवाला बॉर्डर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर पर रात्रि विश्राम करते हुए बीएसएफ अधिकारियों के साथ हेरोइन तस्करी और सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को लेकर विस्तृत मंथन किया।
दौरे के दौरान एसपी कच्छावा ने खाजूवाला और छतरगढ़ पुलिस थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थानों के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, एचएम कार्यालय तथा महिला डेस्क का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
इस दौरान हाल ही में 14 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी खेताराम से भी एसपी ने पूछताछ कर मामले की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जांच अधिकारियों को तस्करी नेटवर्क से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच करने और इसमें शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए।
एसपी ने बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय तस्करी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश देते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की क्राइम रिपोर्ट की समीक्षा भी की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और तस्करों पर शिकंजा और अधिक कसा जाएगा।
उन्होंने बताया कि सीमावर्ती पुलिस थानों में नफरी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं बॉर्डर क्षेत्र में बंद पड़ी पुलिस चौकियों को भी जल्द पुन: शुरू कराया जाएगा, जिससे सीमा क्षेत्र में निगरानी और कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। दौरे के दौरान डीवाईएसपी अमरजीत चावला, खाजूवाला थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: