Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आयकर विभाग की छापेमारी, बीकानेर की टीम ने रिसॉर्ट में की कार्रवाई

4 weeks ago
आयकर विभाग की छापेमारी, बीकानेर की टीम ने रिसॉर्ट में की कार्रवाई

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मंगलवार सुबह बीकानेर-जोधपुर की टीमों ने श्राीगंगानगर में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की टीम ने श्रीगंगानगर के ऑरबिट रिजॉर्ट पर अचानक छापेमारी कर दी। जोधपुर और बीकानेर से आई विशेष टीम की कई गाडिय़ां सुबह-सुबह रिजॉर्ट परिसर में पहुंचीं और अधिकारियों ने चारों तरफ से मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इस गोपनीय छापे से रिजॉर्ट प्रबंधन और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी अनुसार, आयकर विभाग को रिजॉर्ट के संचालन और वित्तीय लेन-देन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित काले धन और आय छिपाने की पुख्ता सूचना मिली थी। प्रारंभिक सत्यापन के बाद उच्च अधिकारियों की अनुमति लेकर विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। टीम ने पहुंचते ही जरूरी दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड, निवेश संबंधी कागजात और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए और उनकी गहन जांच शुरू कर दी।  


छापे की सूचना फैलते ही रिजॉर्ट के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। पूरी प्रक्रिया को अत्यंत गोपनीय रखा गया है। यह कार्रवाई डीडीआईटी राकेश सुमई के नेतृत्व में चल रही है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: