Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अनिश्चितकालीन हड़ताल 23 से जाम होंगे निजी बसों के चक्के

5 months ago
अनिश्चितकालीन हड़ताल 23 से जाम होंगे निजी बसों के चक्के


अनिश्चितकालीन हड़ताल 23 से जाम होंगे निजी बसों के चक्के
बीकानेर। निजी बस संचालकों ने परिवहन विभाग की 20 साल पुराने वाहनों पर कार्रवाई के विरोध में आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बीछवाल रोड स्थित एक भवन में आयोजित बीकानेर बस एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजस्थान बस एसोसिएशन के आह्वान पर 23 फरवरी 2026 से समस्त निजी बसों के चक्के अनिश्चितकाल के लिए जाम होंगे।बैठक में अध्यक्ष समुन्दर सिंह राठौड़, जगमाल सिंह, हिम्मत सिंह, हिम्मत सिंह शेखावत, धर्माराम पारीक, जगदीश गुर्जर, महावीर सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर उपस्थित रहे। संचालकों ने आरोप लगाया कि नियम एस-052, 153 एवं 119 (वर्ष 2019 व 2025 में लागू) की आड़ में 20 वर्ष पुराने वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। वैध दस्तावेज होने के बावजूद भारी चालान, आरसी निलंबन और बसों को सीज करने जैसी कार्यवाहियों से रोष व्याप्त है।एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि 16 फरवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । आगामी रणनीति के तहत अन्य जिलों के बस ऑपरेटर्स से समन्वय, जनप्रतिनिधियों से संपर्क और आंदोलन को प्रदेशव्यापी समर्थन दिलाने की योजना बनाई गई है। संचालकों ने स्पष्ट किया कि सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर 23 फरवरी से बसों के पहिए थम जाएंगे। 
 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: