Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई समझौता, पीएम मोदी का अबूधाबी में भव्य स्वागत

2 months ago
भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई समझौता, पीएम मोदी का अबूधाबी में भव्य स्वागत

भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई समझौता, पीएम मोदी का अबूधाबी में भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के तहत संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे, जहां अबूधाबी में उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट कर सुरक्षा प्रदान की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और UAE के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

LPG सप्लाई समेत कई अहम समझौते
भारत और UAE के बीच LPG सप्लाई को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। इसके अलावा दोनों देशों ने स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े समझौता ज्ञापनों (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए। UAE ने भारत में बड़े निवेश का भी ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में करीब 5 अरब डॉलर निवेश किए जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के मौजूदा हालात को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मोदी बोले- भारत-UAE साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंची
मोदी ने कहा कि जनवरी में UAE राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान रिश्तों को और मजबूत करने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि कम समय में दोनों देशों ने सभी क्षेत्रों में तेज प्रगति की है। मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में भारत-UAE रणनीतिक सहयोग का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देश आने वाले समय में हर क्षेत्र में साथ आगे बढ़ेंगे। मोदी ने कहा कि भारत चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित बना रहे। उन्होंने कहा कि वेस्ट एशिया युद्ध का असर पूरी दुनिया पर दिख रहा है और भारत हमेशा संवाद व कूटनीति के जरिए समाधान का पक्षधर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए भारत हर संभव सहयोग देगा।

PM मोदी और UAE राष्ट्रपति की मौजूदगी में कई MoU साइन
PM मोदी और UAE राष्ट्रपति अल नाहयान की मौजूदगी में भारत और UAE के बीच कई अहम MoU और समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। भारत और UAE के बीच LPG सप्लाई से जुड़ा अहम समझौता भी हुआ है। समझौते रक्षा, ऊर्जा, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग से जुड़े हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी के फ्रेमवर्क पर समझौता हुआ। स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर भी MoU साइन किया गया। वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने को लेकर दोनों देशों ने MoU पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: