Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

स्कूल में चली अंधाधुंध गोलिया, शूटर समेत 9 की मौत, 25 घायल

rk
3 months ago
स्कूल में चली अंधाधुंध गोलिया, शूटर समेत 9 की मौत, 25 घायल

स्कूल में चली अंधाधुंध गोलिया, शूटर समेत 9 की मौत, 25 घायल 

इंटरनेशनल रिपोर्ट। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर में एक हाईस्कूल में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों में छात्र शामिल हैं या नहीं एहतियातन स्कूल को बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई, जहां कक्षा 7 से 12 तक के करीब 175 छात्र अध्ययनरत हैं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के मुताबिक संदिग्ध एक महिला थी, जिसने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी और उसके बाल भूरे थे। उसका शव स्कूल परिसर के अंदर मिला। पुलिस का मानना है कि उसने खुद को गोली मार ली।

पुलिस को दोपहर करीब 1:20 बजे (स्थानीय समय) गोलीबारी की सूचना मिली। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो स्कूल के अंदर छह लोग मृत पाए गए। एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इसके अलावा पास के एक घर में दो और शव बरामद हुए। पुलिस अधिकारी केन फ्लॉयड के अनुसार स्कूल से करीब 100 छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दो गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल भेजा गया, जबकि लगभग 25 लोगों का स्थानीय मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस घटना के बाद अपना जर्मनी दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और राहतकर्मियों की सराहना की। ब्रिटिश कोलंबिया की पब्लिक सेफ्टी मंत्री नीना क्रिगर ने घटना को “दिल दहला देने वाला” बताया और कहा कि सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। RCMP ने क्षेत्र में जारी इमरजेंसी अलर्ट समाप्त कर दिया है और फिलहाल आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं बताया गया है। टम्बलर रिज के एलीमेंट्री और सेकेंडरी स्कूलों को पूरे सप्ताह के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने बयान जारी कर कहा कि इस दुखद घटना के मद्देनजर स्कूल बंद रहेंगे। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। गोलीबारी के पीछे की मंशा फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: