अनुभव और युवा संगम से होगा औद्योगिक विकास : पचीसिया
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित ने दिए विजयी प्रमाण पत्र
हाल ही में हुआ बीकानेर जिला उद्योग संघ का चुनाव मतदाताओं की धडकनें बढाने वाला हुआ और अपनी कुशल नेतृत्व व औद्योगिक तथा सामाजिक विकास के तालमेल के भागीरथ रहे द्वारकाप्रसाद पचीसिया और उनकी पूरी टीम को जबर्दस्त सफलता मिली | मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित, सहायक चुनाव अधिकारी विनोद जोशी, एम एम मूंधड़ा एवं दिनेश गहलोत ने अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा व निर्वाचित पूरी कार्यकारिणी को विजयी प्रमाण पत्र भेंट किये | मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित ने बताया कि सभी मतदाताओं ने काफी संयम रखते हुए पूरे सोहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान किया | हमारे द्वारा चुनाव को पूरे संवैधानिक रूप से पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाया गया | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि मेरा विजन सदेव औद्योगिक विकास का रहा है और इस बार अनुभव और युवा संगम के साथ और अधिक ऊर्जा के साथ औद्योगिक विकास पर हमारा फोकस रहेगा | इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, श्यामसुन्दर सोनी, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र बांठिया, अशोक गहलोत, मनोज चांडक, शिवरतन पुरोहित, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, दिलीप रंगा, विजय जैन, अरविंद चौधरी को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किये गये | इस अवसर पर युवा उद्योगपति पिंटू राठी, एडवोकेट प्रशांत तंवर, भंवरलाल चांडक, विमल दम्माणी, महेश चांडक आदि उपस्थित हुए |
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ