Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विभिन्न कैंटीन, भोजनालय का निरीक्षण, खामियां मिली तो थमाए नोटिस, लिए चार नमूने

Bansal
7 hours ago
विभिन्न कैंटीन, भोजनालय का निरीक्षण, खामियां मिली तो थमाए नोटिस, लिए चार नमूने

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, आयुक्तालय मुख्यालय अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार 24 से 30 सितंबर तक प्रदेशभर में सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा उनके आसपास संचालित कैंटीन, कैफेटेरिया, भोजनालय एवं रेस्टोरेंट का सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान चलाया जा रहा है।

 


अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि अभियान के तहत 26 सितंबर को जीवन रक्षा हॉस्पिटल में संचालित कैंटीन एवं रसोई, बीएलएच फूड पवनपुरी तथा देसी जायका ढाबा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस, फूड हैंडलर्स की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट तथा पेयजल की जांच रिपोर्ट सहित आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिले। इस पर संबंधित संचालकों को सुधार के लिए मौके पर ही नोटिस जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। संबंधित फर्मों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

 

 

 कार्रवाई के दौरान कुल 4 खाद्य नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य विभाग की टीम ने कैंटीन संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने, खाद्य पदार्थों के उचित भंडारण, खाद्य संचालकों की व्यक्तिगत स्वच्छता, परिसर की नियमित साफ-सफाई, पेयजल की गुणवत्ता तथा कच्चे एवं पके खाद्य पदार्थों के उचित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

यह कार्रवाई बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह गहलोत, सुरेंद्र कुमार, राकेश गोदारा, निशांत चारण, सोना रानी, इंद्रजीत ढाका ममता सोनगरा एवं महावीर मेघवाल द्वारा की गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: