ये कैसी इंजीनियरिंग, नई सड़को से पानी निकलने की बजाय थम जाता है, देखें VIDEO
खुलासा की विशेष खबर
ये कैसी इंजीनियरिंग, नई सड़को से पानी निकलने की बजाय थम जाता है, देखें VIDEO
-खुलासा विशेष
बीकानेर. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में नई-नई तकनीकों पर काम हो रहा है। लेकिन बीकानेर में हालात इसके उलट ही नजर आते है। स्थिति ये है कि शहर में पिछले कुछ सालों में बनी नही सड़कों की स्थिति किसी छुपी नही है। पुराने और नए शहर की बसावट में ही फर्क साफ नजर आता है। जहां कितनी भी बारिश हो पुराने शहर में जलभराव कही नजर नही आता है। लेकिन जैसे ही नए शहर की तरफ आते है तो मामला अलग हो जाता है। यहां की स्थिति तो ये है कि नई सड़कों का निर्माण तो हुआ लेकिन जल निकासी का लेवल ही ठीक नही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नई सड़कों के निर्माण के दौरान लेवलिंग और ढाल का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया। कई स्थानों पर सड़कें आसपास के मकानों और प्लॉटों से ऊंची बना दी गई हैं, जबकि पानी की निकासी के लिए नालियों का नेटवर्क या तो अधूरा है या फिर उसका स्तर सड़क के अनुरूप नहीं है। नतीजतन बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा हो जाता है और लंबे समय तक नहीं निकल पाता।
विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी सड़क निर्माण में जल निकासी व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक होती है। यदि सड़क का ढाल, नालियों का स्तर और पानी के बहाव की दिशा का वैज्ञानिक तरीके से निर्धारण नहीं किया जाए तो थोड़ी सी बारिश भी जलभराव का कारण बन सकती है। इससे सड़क की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है और उसकी आयु कम हो जाती है।
बारिश के दिनों में कई कॉलोनियों और नई बस्तियों में पानी भरने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और स्थानीय निवासियों को इससे काफी परेशानी होती है। कई जगहों पर गड्ढों में भरे पानी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
देखें VIDEO-
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ