Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

हीटेवव को लेकर दिए निर्देश, मौसमी बीमारियों को लेकर हुई चर्चा

rk
2 weeks ago
हीटेवव को लेकर दिए निर्देश, मौसमी बीमारियों को लेकर हुई चर्चा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। खाजूवाला ब्लॉक में सोमवार को खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बढ़ती गर्मी के मद्देनजर हीटवेव प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


टीकाकरण और मौसमी बीमारियों पर कड़े निर्देश
बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, संचार योजना और बकाया (ड्यू) बच्चों की प्रगति की समीक्षा की गई। डॉ. अश्विनी कुमार ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और एएनएम को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसमी बीमारियों और मच्छर जनित रोगों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा मलेरिया की जांच के लिए स्लाइड बनाने का काम लक्ष्य के अनुसार बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

डिजिटल स्वास्थ्य और कैंसर स्क्रीनिंग की समीक्षा
आमजन की डिजिटल स्वास्थ्य पहचान के अंतर्गत आभा आईडी और टीबी रोगियों के लिए निक्षय पोर्टल पर आभा आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिलाओं को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए चलाए जा रहे सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग अभियान की समीक्षा की गई और पात्र महिलाओं की अधिक से अधिक जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। बीमारियों की समय पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए पोर्टल पर विभिन्न प्रपत्रों की प्रविष्टि प्रतिदिन समय पर करने के निर्देश दिए गए।

 

हीटवेव प्रबंधन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य
भीषण गर्मी को देखते हुए ब्लॉक स्तरीय टीमों का गठन करने और अस्पतालों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ममता कार्ड में सभी प्रविष्टियां सही ढंग से भरने तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), अस्पताल में प्रसव (संस्थागत प्रसव) और पूर्ण टीकाकरण की प्रगति को पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर करने पर जोर दिया। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न अंतरा इंजेक्शन, गर्भनिरोधक गोलियों, नसबंदी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोर्टल पर दैनिक सेवा रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

 

लंबित भुगतानों को तुरंत निपटाने के आदेश
बैठक में लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रथम व द्वितीय किश्त तथा जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के लंबित भुगतानों की समीक्षा की गई। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही एनीमिया मुक्त भारत, गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (एनक्यूएएस) और विभिन्न विभागीय ऐप्स पर कम प्रगति वाले क्षेत्रों को कार्य सुधारने की हिदायत दी गई।

 

बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी हेतराम बेनीवाल, जिला समन्वयक अनूप, सेक्टर प्रभारी डॉ. प्रताप सिंह, स्वास्थ्य सुपरवाइजर मदन लाल सहित ब्लॉक के समस्त सीएचओ, लेडी हेल्थ विजिटर (एलएचवी), कंप्यूटर ऑपरेटर और एएनएम उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: