Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मानसून से पूर्व नालों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

1 month ago
मानसून से पूर्व नालों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश


मानसून से पूर्व नालों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
बीकानेर। आगामी मानसून को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में जलभराव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मानसून आगमन से पूर्व सभी प्रमुख नालों एवं नालियों की सफाई कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्षा के दौरान शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से उन स्थानों की पहचान कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जहां पूर्व वर्षों में जलभराव की स्थिति बनी रही है।
बैठक में जिला कलेक्टर ने नगर निगम एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ड्रेनेज सिस्टम की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि मानसून से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इससे पूर्व निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानीचामी व निगम के अधीक्षण अभियंता श्री चिराग गोयल ने शहर के जल भराव वाले प्रमुख स्थानों वल्लभ गार्डन,निगम के सामने,सुजानदेसर, खुदखुदा आश्रम, कोठारी हॉस्पिटल के पास,ढोला मारू के पास, माणक गेस्ट हाउस, किसमीदेसर, गंगाशहर रोड़, चौखूंटी पुलिया,कोटगेट, पुलिस लाइन चौराहा, जयपुर रोड़ पर सोफिया स्कूल के सामने इत्यादि जगहों पर बारिश से पूर्व लघु अवधि में किए जाने वाले व दीर्घकालिक किए जाने वाले कार्यों के बारे में जिला कलेक्टर को विस्तार से जानकारी दी।साथ ही बताया कि शहर के प्रमुख नालों की सफाई के टेंडर हो चुके। नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। 
 बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानीचामी, एडीएम प्रशासन श्री उम्मेद सिंह रतनू,एसडीएम बीकानेर आईएएस सुश्री महिला कसाना, निगम उपायुक्त श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, श्रीमती दमयंती कंवर, सचिव श्री जगमोहन हर्ष,बीडीए अधिशाषी अभियंता श्रीमती वंदना शर्मा, हाउसिंग बोर्ड के आवासीय अभियंता श्री उस्मान गनी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: