Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

समाजसेवी कैलाश बिश्नोई ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह; 15 मई को होगा ऐतिहासिक जन-आंदोलन

2 months ago
समाजसेवी कैलाश बिश्नोई ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह; 15 मई को होगा ऐतिहासिक जन-आंदोलन

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: "रिश्तों की राह" अभियान को मिला भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का साथ; 'नमो फिट इंडिया क्लब' में हुआ शामिल
SAI के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने की सराहना; 'फिट इंडिया' लोगो के साथ बीकानेर में होगा आयोजन

समाजसेवी कैलाश बिश्नोई ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह; 15 मई को होगा ऐतिहासिक जन-आंदोलन

बीकानेर। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 'अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस' (15 मई) के उपलक्ष्य में दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले विशेष अभियान “रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग” ने अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। इस पहल की सराहना करते हुए भारत सरकार के भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के उप महानिदेशक श्री मयंक श्रीवास्तव ने दूरभाष पर फाउंडेशन से संपर्क कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान और 'फिट इंडिया' का साथ
श्री मयंक श्रीवास्तव ने इस अनूठी पहल के लिए फाउंडेशन को 'नमो फिट इंडिया क्लब' के तहत मान्यता प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र (Acknowledge Certificate) जारी किया है। इसके साथ ही, उन्होंने 'फिट इंडिया मूवमेंट' (Fit India Movement) का आधिकारिक लोगो प्रदान कर इस आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। अब बीकानेर का यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के 'फिट इंडिया' अभियान के साथ मिलकर स्वास्थ्य और परिवार को जोड़ने का संदेश देगा।

समाज का मिल रहा व्यापक समर्थन
इसी क्रम में आज प्रमुख समाजसेवी कैलाश बिश्नोई ने भी इस अभियान को अपना समर्थन दिया। उन्होंने युवा टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क की तर्ज पर बीकानेर में होने वाला यह आयोजन शहर को 'ब्रांड' बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बीकानेरवासी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।

पंजीकृत प्रतिभागियों को विशेष सुरक्षा और सुविधाएं
फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि आयोजन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया, "पंजीकरण कराने वाले सभी प्रतिभागियों को ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस (सामूहिक जीवन बीमा) का लाभ दिया जाएगा, जिसके लिए बीमा कंपनियों से समन्वय किया गया है। यह सुविधा केवल ऑनलाइन पंजीकृत सदस्यों के लिए ही उपलब्ध होगी।"

बीकानेर बनेगा अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र
निशा लिम्बा ने आगे कहा कि जहाँ देश भर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स 'हेल्दी फैमिली, हेल्दी इंडिया' का संदेश दे रहे हैं, वहीं बीकानेर का यह स्थानीय उत्सव शहर को मेट्रो सिटीज के समकक्ष लाकर खड़ा कर रहा है। यह आयोजन साबित करता है कि बीकानेर के नागरिक और युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

आयोजन का विवरण:

तिथि: 15 मई, 2026

स्थान: भ्रमण पथ, बीकानेर

मुख्य आकर्षण: हेरिटेज वॉक, फैमिली बॉन्डिंग गतिविधियाँ और डिजिटल डिटॉक्स।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: