Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: करोड़ों के टेंडरों के मामले में जांच दल पहुंचा बीकानेर, सीएमओ तक पहुंची शिकायत

rk
1 month ago
बीकानेर: करोड़ों के टेंडरों के मामले में जांच दल पहुंचा बीकानेर, सीएमओ तक पहुंची शिकायत

बीकानेर: करोड़ों के टेंडरों के मामले में में जांच दल पहुंचा बीकानेर, सीएमओ तक पहुंची शिकायत 

बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज और पीबीएम हॉस्पिटल में 27 करोड़ रुपए से अधिक के मैन पावर के ठेकों का मामला सीएमओ तक पहुंच गया है। एक पूर्व विधायक की शिकायत के बाद राज्य सरकार ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के दल को जांच के लिए भेजा है। इसकी भनक लगने के बाद पीबीएम प्रशासन में हलचल मची हुई है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज और पीबीएम हॉस्पिटल में हुए मैन पावर के ठेकों की जांच के लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से वित्तीय सलाहकार के नेतृत्व में लेखा सेवा के अधिकारियों का चार सदस्यीय दल गुरुवार शाम को यहां पहुंचा। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दल के सदस्यों ने एफए पवन कस्वां से मुलाकात की। दल के सदस्यों ने वर्तमान में चल रहे मैन पावर के टेंडरों के अलावा पांच साल के टेंडरों का रिकॉर्ड मांगा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब वित्तीय सलाहकार के दल को यहां भेजा गया है।

दरअसल मैन पावर के ठेकों में शर्तों को लेकर गंभीर शिकायतें सीएमओ में की गई हैं। शिव से पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह जसोल ने सीएम को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने मेडिकल कॉलेज और पीबीएम अस्पताल में मैन पावर के टेंडरों की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया था। इसके अलावा पश्चिम के विधायक जेठानंद भी नर्सिंग कर्मियों की भर्ती में रुपए लेने के आरोप फर्म पर लगा चुके हैं। उन्होंने विधानसभा में भी मामला उठाया था। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से लेखा सेवा के उच्चाधिकारियों को पांच साल के टेंडरों की ऑडिट के लिए भेजा गया है। दरअसल पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह जसोल को कुछ लोगों ने परिवाद दिया, जिसमें कॉलेज और पीबीएम में मैन पावर के ठेकों को लेकर गंभीर शिकायतें की गई हैं। श्रमिकों को वेतन कम देने, पीएफ जमा नहीं कराने, 26 दिन के बजाय पूरे महीने का भुगतान उठाने और श्रमिक पूरे नहीं लगाने, चहेतों को काम देने के लिए टेंडर की शर्तें बनाने के आरोप हैं पीबीएम हॉस्पिटल में वर्तमान में करीब 27 करोड़ के मैन पावर के ठेके चल रहे हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: