Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

उद्योग मंत्री चिराग पासवान को दिया बीकानेर आने का न्योता, बीकानेर जिला उद्योग संघ के हनुमान झंवर एवं सुनील बलदेवा ने की पासवान से चर्चा

3 months ago
उद्योग मंत्री चिराग पासवान को दिया बीकानेर आने का न्योता, बीकानेर जिला उद्योग संघ के हनुमान झंवर एवं सुनील बलदेवा ने की पासवान से चर्चा

उद्योग मंत्री चिराग पासवान को दिया बीकानेर आने का न्योता
बीकानेर जिला उद्योग संघ के हनुमान झंवर एवं सुनील बलदेवा ने की पासवान से चर्चा


बीकानेर जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य प्रसंस्कृत और उद्योग मंत्री भारत सरकार चिराग पासवान से दिल्ली में मिलकर बीकानेर की फ़ूड इंडस्ट्री एवं कृषि प्रसंकरण उद्योगों के विकास एवं विस्तार पर चर्चा की । उद्योगपति हनुमान झंवर ने बताया कि बीकानेर फ़ूड इंडस्ट्री का हब है तथा बीकानेर में कृषि आधारित उद्योगों की भी विशाल श्रृंखला है । बीकानेर के खाद्य उत्पाद जिन्होंने केवल भारत देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी धाक बनाए हुए हैं । बीकानेर के भुजिया, पापड़, नमकीन व रसगुल्ले विश्व प्रसिद्ध है । लेकिन फिर भी बीकानेर में फ़ूड इंडस्ट्री के सामने फ़ूड टेस्टिंग लैब की अनुपलब्धता तथा कृषि आधारित उद्योगों के समक्ष मंडी शुल्क व कृषक कल्याण शुल्क जैसे दोहरे टेक्स की बाध्यता यहाँ के उद्योगों को अन्य राज्यों के उद्योगों के समक्ष प्रतिस्पर्धा में टिकने नहीं देते हैं । ऐसी अनेक समस्याएं बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक विकास के समक्ष बाधाएं बनी हुई है । बीकानेर जिला उद्योग संघ यह चाहता है कि आप बीकानेर के फ़ूड व कृषि आधारित उद्योगों को आ रही समस्याओं से निजात दिलवाने हेतु बीकानेर पधारकर उद्योग व व्यापार जगत से जुड़े लोगों से चर्चा का आयोजन करें ताकि ऐसे उद्योगों के विकास एवं विस्तार को नई दिशा मिल सके । इस पर मंत्री पासवान ने शीघ्र ही बीकानेर आकर चर्चा करने का आश्वासन दिया ।  इस अवसर पर बीकानेर मीडिया जगत के रमजान मुग़ल भी उपस्थित हुए ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: