Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

ईरान का नेतन्याहू को खुला धमकी भरा बयान, बोला— जिंदा हैं तो ढूंढकर मारेंगे

rk
2 months ago
ईरान का नेतन्याहू को खुला धमकी भरा बयान, बोला— जिंदा हैं तो ढूंढकर मारेंगे

ईरान का नेतन्याहू को खुला धमकी भरा बयान, बोला— जिंदा हैं तो ढूंढकर मारेंगे

खुलासा। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बड़ा बयान दिया है। IRGC ने कहा कि अगर नेतन्याहू जिंदा हैं तो उन्हें ढूंढकर मार दिया जाएगा। अल जजीरा के मुताबिक, IRGC ने कहा कि “बच्चों का हत्यारा अगर जीवित है तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मारेंगे।”

दरअसल 13 मार्च को नेतन्याहू का एक वीडियो संदेश सामने आया था। वीडियो के एक फ्रेम में उनके दाएं हाथ में छह उंगलियां दिखाई देने का दावा किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे एआई या डीपफेक बताया जाने लगा। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि नेतन्याहू की ईरान के हमले में मौत हो गई या वे जर्मनी भाग गए हैं। हालांकि इजराइली पीएम कार्यालय ने इन खबरों को फेक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

वहीं ईरान ने यह भी साफ किया है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट में उनके घायल होने और कोमा में होने का दावा किया गया था, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: