Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ईरान ने मार गिराया अमेरिकी विमान, पायलटों के लिए यूएस का बचाव अभियान शुरू

3 months ago
ईरान ने मार गिराया अमेरिकी विमान, पायलटों के लिए यूएस का बचाव अभियान शुरू

ईरान ने मार गिराया अमेरिकी विमान, पायलटों के लिए यूएस का बचाव अभियान शुरू

पश्चिम एशिया में चल रही जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। खबर है कि ईरान की सीमा के भीतर अमेरिका के एक लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया है। इस घटना के बाद अमेरिकी सेना ने अपने लापता पायलटों और चालक दल को बचाने के लिए एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। युद्ध की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है जब ईरान के भीरत किसी अमेरिकी जेट के गिरने की पुष्टि हुई है।

ईरानी मीडिया दावा कर रहा है कि उनकी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि विमान का पायलट दक्षिण-पश्चिमी ईरान में पैराशूट के जरिए सुरक्षित कूद गया था, जिसे अब बंधक बना लिया गया है।

पायलट के बचने की संभावना न के बराबर- ईरानी प्रवक्ता
हालांकि, इस बीच ईरान के खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान में केशम द्वीप के दक्षिण में एक दूसरे पांचवीं पीढ़ी के अमेरिकी एफ-35 विमान को आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स की नई वायु रक्षा प्रणाली ने निशाना बनाकर गिरा दिया। उन्होंने कहा कि पायलट के सुरक्षित विमान से बाहर निकलने की संभावना न के बराबर है। 

इसके अलावा ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने यह भी दावा किया कि मध्य तेहरान में अमेरिका का एक और अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान मार गिराया गया है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से अभी तक सिर्फ एक विमान के क्रैश होने और ऑपरेशन चलने की बात कही गई है। अब वो विमान कौन सी है इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

बी1 ब्रिज पर अमेरिकी हमला
अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की है कि सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान को पड़ोसी शहर करज से जोड़ने वाले 'B1 ब्रिज' पर बड़ा हवाई हमला किया है। अमेरिका का कहना है कि यह हमला ईरान के हथियारों की आवाजाही वाले रास्ते को तोड़ने के मकसद से किया गया था। इन सबके बीच एक और बड़ी खबर आई कि फ्रांस के मालिकाना हक वाला एक मालवाहक जहाज होर्मुज से होकर सुरक्षित गुजर गया। इस्राइल और अमेरिका के साथ युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने इस समुद्री रास्ते को बंद कर दिया है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: