Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

जिला परिषद सीओ पांडे का नवाचार आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए शुरु की हेल्पलाइन

rk
1 month ago
जिला परिषद सीओ पांडे का नवाचार आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए शुरु की हेल्पलाइन


जिला परिषद सीओ पांडे का नवाचार आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए शुरु की हेल्पलाइन
बीकानेर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी, प्रस्ताव और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला परिषद में हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इस संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार आमजन अब विभागीय योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने, समस्याओं के समाधान तथा शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0151-2226016 पर कार्यालय समय में संपर्क कर सकेंगे।
हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन के लिए दो कार्मिकों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई गई है। इनमें श्री निर्मल स्वामी (कनिष्ठ सहायक) तथा श्री आशीष राजवंशी (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) शामिल हैं। दोनों कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी प्रस्ताव, जानकारी और शिकायतों का विधिवत रजिस्टर में संधारण करें तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत पहुंचाएं। इसके साथ ही विकास अधिकारियों एवं पंचायत समिति स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।जिला परिषद प्रशासन का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी और शिकायत निवारण प्रक्रिया अधिक सुलभ और पारदर्शी बनेगी। वहीं, नियुक्त कार्मिकों को प्रतिदिन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: