जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ,खिलाडी प्रतियोगिताओं मे खेल भावना से भाग लेवें: अग्रवाल
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ,खिलाडी प्रतियोगिताओं मे खेल भावना से भाग लेवें: अग्रवाल
बीकानेर। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत शुभारम्भ रविवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मुरलीधर व्यास नगर बीकानेर (हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी द्वारा अंगीकृत) में 20 से 23 सितम्बर तक आयोज्य चार दिवसीय ताइक्वाडों और क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया। ताइक्वाडों में 135 छात्राएं तथा 120 छात्रो ने व किक्रेट में सम्पूर्ण जिलें से 37 टीमों में कुल 592 छात्र छात्राओं ने भाग लिया है। विद्यालय प्रशासन शिक्षा विभाग और हल्दीराम एज्युकेशनल सोसायटी द्वारा खिलाडियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है। ताइक्वाडो प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय विद्यालय में किया जा रहा है तथा किकेट प्रतियोगिता का आयोजन थर्ड बटालियन आरएसी में हो रहा है। इस कार्यक्रम के उदघाटनकर्ता हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी के प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल ने बताया की खिलाडी प्रतियोगिताओं मे खेल भावना से भाग लेवें, बालिकाओं के लिए ताइक्वाडो खेल आत्मरक्षा हेतु उपयोगी है एवं बालिकाए पढाई के साथ साथ खेलकूद में भी अग्रणी रहे इसके लिए हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी सदैव प्रयासरत है। प्रधानाचार्य कमलेश रॉयल उप प्रधानाचार्य महेश सोलंकी ने कार्यक्रम की घोषणा की। चीफ सैकट्री ताइक्वाडों फेडरेशन राजेन्द्र जी बुढानिया एवं विधायक प्रतिनिधि ठाकुरदास जी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। बीकानेर की इस पावन धरा पर होने वाली इन प्रतियोगिताओं में सभी प्रशिक्षकों समस्त शाला स्टॉफ और विद्यार्थियों के साथ पधारें अभिभावकों ने प्रतिभागियों को सफलता प्राप्त करनें का आर्शीवाद दिया। प्रधानाचार्य महोदय ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ