Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

सेंट्रल जेल में गोली लगने से जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली बुलेट

rk
1 month ago
सेंट्रल जेल में गोली लगने से जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली बुलेट

सेंट्रल जेल में गोली लगने से जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली बुलेट

जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल में आज सुबह सीने में गोली लगने से RAC जवान की मौत हो गई। वह जेल के बाहर बने अस्थाई बैरक में थे। इस दौरान उनकी सर्विस राइफल से गोली चल गई।

लालकोठी थाना पुलिस ने शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और मामले की जांच में जुटी है।

गोली चलने की आवाज आई, दौड़कर पहुंचे जवान

SHO प्रकाश राम विश्नोई ने बताया- आरएसी की 10वीं बटालियन के कॉन्स्टेबल गिरधारी लाल (38) पुत्र शिवराज गुर्जर जमवारामगढ़ के कुशलपुरा गांव के रहने वाले थे। काफी समय से जयपुर सेंट्रल जेल में टावर पर सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात थे।

रविवार सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक उनकी ड्यूटी टावर नंबर-2 पर थी। गिरधारी सुबह मेस से खाना खाकर ड्यूटी पर गए थे। करीब 11 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई।

हेड कॉन्स्टेबल जगत सिंह को सूचना मिली कि गिरधारी लाल टावर से गिर गए हैं। दौड़कर टावर के नीचे जाकर देखने पर अस्थाई बैरक के कोने पर गिरधारी लहूलुहान हालत में पड़े थे। सर्विस राइफल से चली गोली उनके सीने में लगी थी।

जेल स्टाफ ने तुरंत गंभीर हालत में गिरधारी को SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो एंगल से जांच में जुटी पुलिस

1. जांच में लग रहा है कि जवान गिरधारी ने खुद को गोली मारने के लिए राइफल को जमीन पर टिकाया। राइफल के बैरल को छाती पर लगाकर ट्रिगर दबा दिया और उसके सीने में गोली लग गई।

2. वहीं, दूसरे एंगल से भी जांच की जा रही है। हो सकता है कि राइफल की सफाई करते वक्त गोली चली हो, जो सीने में लगी। पुलिस की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: