संदूक में रखे जेवरात पर किया हाथ साफ! तीन पर चोरी का आरोप, मामला दर्ज
संदूक में रखे जेवरात पर किया हाथ साफ! तीन पर चोरी का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र के गणेशवाली गांव में संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में परिवादिया ने तीन लोगों को नामजद करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार एमना पत्नी सतार खां, उम्र 45 वर्ष, निवासी गणेशवाली, पूगल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 15 जून 2026 से 22 जून 2026 के बीच आरोपियों ने उसके संदूक में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
परिवादिया ने मामले में धप्पी पुत्री सतार खां, शाहरूख खां पुत्र आसक खां, दोनों निवासी गणेशवाली, पूगल तथा अब्दुल खां पुत्र इब्राहिम खां, निवासी खीवसर, तहसील पूगल पर चोरी का आरोप लगाया है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 305(क), 331(2), 175(3) और 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक गंगाराम कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ