Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

खराब मौसम को लेकर जोधपुर डिस्कॉम का अलर्ट, बिजली पोल व ट्रांसफार्मरों से दूर रहने की अपील,

rk
1 week ago
खराब मौसम को लेकर जोधपुर डिस्कॉम का अलर्ट, बिजली पोल व ट्रांसफार्मरों से दूर रहने की अपील,


खराब मौसम को लेकर जोधपुर डिस्कॉम का अलर्ट, बिजली पोल व ट्रांसफार्मरों से दूर रहने की अपील,
महेश देरासरी
महाजन।   आगामी दो-तीन दिनों तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने, तेज आंधी, तूफान और बारिश की संभावना को देखते हुए जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) ने आमजन के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। निगम ने लोगों से बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर तथा विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
डिस्कॉम की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि खराब मौसम के दौरान तेज हवाओं और वर्षा के कारण बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो सकते है। विद्युत तार टूटकर गिर सकते है अथवा ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी आने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए नागरिक किसी भी विद्युत उपकरण, पोल या टूटे हुए तार को हाथ लगाने का प्रयास न करें।
निगम ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खेतों में कार्य करते समय यदि कहीं बिजली का तार टूटा हुआ दिखाई दे तो उसके आसपास लोगों और पशुओं को न जाने दें तथा तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। बरसात के दौरान गीले स्थानों और जलभराव वाले क्षेत्रों में विद्युत करंट फैलने का खतरा अधिक रहता है।
डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में बिजली का पोल झुका हुआ दिखाई दे, विद्युत लाइन टूट जाए, ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल रही हो या कोई अन्य सुरक्षा संबंधी समस्या नजर आए तो तत्काल जोधपुर डिस्कॉम के कॉल सेंटर 18001806045 पर संपर्क करें। इसके अलावा उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजलीघर या संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी सूचना दे सकते है। अधिकारियों के अनुसार मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर विद्युत तंत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है और आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। खराब मौसम के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी त्वरित मरम्मत कार्य के निर्देश दिए गए है। डिस्कॉम ने आमजन से अपील की है कि वे मौसम खराब होने के दौरान अनावश्यक रूप से बिजली के ढांचों के पास न जाएं तथा किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जनहानि और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: