Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पत्रकारों ने एआई व डिजिटल मीडिया की समझी बारीकियां, कार्यशाला में वरिष्ठ व युवा साथियों ने दिखाया उत्साह

1 month ago
पत्रकारों ने एआई व डिजिटल मीडिया की समझी बारीकियां, कार्यशाला में वरिष्ठ व युवा साथियों ने दिखाया उत्साह

पत्रकारों ने एआई व डिजिटल मीडिया की समझी बारीकियां, कार्यशाला में वरिष्ठ व युवा साथियों ने दिखाया उत्साह

मोदी यूनिवर्सिटी के संयुक्त डीन राहुल सिंह शेखावत ने एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स से कराया अवगत

बीकानेर। नोखा रोड स्थित बाफना स्कूल में बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा एआई एवं डिजिटल मीडिया कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि मोदी यूनिवर्सिटी के संयुक्त डीन राहुल सिंह शेखावत ने पत्रकार साथियों को डिजिटल मीडिया का महत्व, गैप एनालिसिस, कंटेंट स्ट्रेटजी, एआई आधारित टूल्स, गूगल एल्गोरिद्म, हिंदी फस्र्ट रणनीति, एआई टूल स्टैक, गूगल एनालिटिक्स, ऑडियंस इनसाइट्स व कैंपेन ट्रैकिंग के बारे में जानकारी दी। करीब चार घंटे तक लगातार चली इस कार्यशाला में राहुल सिंह शेखावत ने न्यूज पोर्टल की ब्रांडिंग, लेआउट फोकस, पाठक की लाइफटाइम वेल्यू, गुगल कीवर्ड प्लानर व ऑडियंस के बारे में बेहतरीन जानकारी उपलब्ध करवाई। कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया, जैन लूणकरन छाजेड़, मोहन थानवी, राजीव हर्ष एवं नीरज जोशी मंचासीन रहे। पत्रकार साथियों के लिए आयोजित इस कार्यशाला में 71 वर्षीय पत्रकार प्रकाश पुगलिया उपस्थित रहे वहीं अनेक युवा साथियों में भी उत्साह दिखा। प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी, पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, पूर्व अध्यक्ष अनुराग हर्ष सहित अन्य पत्रकारों ने शेखावत को स्मृति चिह्न व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन बलदेव रंगा ने किया। पत्रकार साथियों ने बाफना स्कूल के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा का भी आभार व्यक्त किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: