बीकानेर: किशोर न्याय बोर्ड का दो थानों में औचक निरीक्षण, बाल रजिस्टर और CCTV व्यवस्था मिली संतोषजनक
बीकानेर: किशोर न्याय बोर्ड का दो थानों में औचक निरीक्षण, बाल रजिस्टर और CCTV व्यवस्था मिली संतोषजनक
बीकानेर। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों ने शनिवार को शहर के दो थानों का औचक निरीक्षण कर वहां किशोरों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बोर्ड सदस्य किरण गौड़ एवं अरविंद सिंह सेंगर ने कोटगेट थाना तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाने का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई तथा कोटगेट थाने से एसआई गौरव बोहरा एवं सुनील यादव से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। बोर्ड सदस्यों ने थानों में किशोर न्याय अधिनियम के तहत रखे जाने वाले रिकॉर्ड, बाल रजिस्टर, सीसीटीवी व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण में दोनों थानों में कोई भी नाबालिग निरुद्ध नहीं पाया गया। साथ ही बाल रजिस्टर का रिकॉर्ड एवं सीसीटीवी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। रेलवे सुरक्षा बल थाने का निरीक्षण करने के दौरान भी थाने की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा भविष्य में भी रिकॉर्ड एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ