Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ज्योति नायक की मौत मामले में आया नया मोड़, नए सिरे से होगी जांच

4 months ago
ज्योति नायक की मौत मामले में आया नया मोड़, नए सिरे से होगी जांच


ज्योति नायक की मौत मामले में आया नया मोड़, नए सिरे से होगी जांच
बीकानेर। श्रीगंगानगर के दुर्गा मंदिर क्षेत्र में गत 10 फरवरी की रात पुलिस निरीक्षक ज्योति नायक की सडक़ दुर्घटना में हुई मौत का मामला अब गंभीर मोड़ लेता नजर आ रहा है। इस मामले की जांच अब श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। श्रीगंगानगर से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने बीकानेर में पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश से मुलाकात कर घटना से जुड़े कई अहम तथ्य उनके सामने रखे। प्रतिनिधि मंडल ने ज्योति नायक की मौत को महज हादसा मानने से इनकार करते हुए इसके पीछे साजिश की आशंका जताई। उन्होंने  आईजी को बताया कि पूरे मामले में कई ऐसे पहलू हैं, जिनकी गहन जांच जरूरी है। इस पर पुलिस महानिरीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए श्रीगंगानगर एसपी को सात दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि प्रतिनिधि मंडल ने निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने की मांग भी रखी।आईजी को सौंपे गए ज्ञापन में दावा किया गया कि दुर्घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे किसी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आरोप लगाया गया कि ज्योति नायक को कोई व्यक्ति ब्लैकमेल कर रहा था। उस व्यक्ति की पहचान और भूमिका की जांच की जानी चाहिए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: