Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कलयुगी बेटे ने ट्रेक्टर से कुचलकर की पिता की हत्या, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

1 month ago
कलयुगी बेटे ने ट्रेक्टर से कुचलकर की पिता की हत्या, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

खुलासा न्यूज,नेटवर्क। कलयुगी बेटे द्वारा जमीन के चलते ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना झुझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र में मेहाड़ा थाना क्षेत्र के गांव ढोसी में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है। जहां पर पिता-बेटे के बीच 30 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बेटे ने पिता की बेरहमी से मारपीट की और घसीटते हुए सड़क पर ले आया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

बेटे और पिता में 30 बीघा जमीन को लेकर तीन साल से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार  महावीर प्रसाद की हत्या की गई है। बेटे शमशेर सिंह को पकड़ लिया है। घटना को लेकर बाढड़़ा निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि मृतक महावीर प्रसाद उसके ससुर थे। विवाद के चलते शमशेर अपने पिता से अलग रहता था। राकेश कुमार ने बताया- गुरुवार को उनके ससुर घर पर अकेले थे, उनकी पत्नी रिश्तेदारों के यहां घरड़ाना गांव गई हुई थी।

 

रात करीब 10:30 बजे महावीर प्रसाद धर्मशाला के पास बैठे थे। इसी दौरान शमशेर सिंह वहां आया और पिता से मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन शमशेर सिंह रुका नहीं और अपने पिता को पीटता रहा और घसीटते हुए सड़क पर ले आया। इसके बाद उसने वहां खड़े ट्रैक्टर से पिता को कुचल दिया। महावीर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत खेतड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि महावीर प्रसाद चाहते थे कि ये जमीन चारों बेटियों और बेटे शमशेर में बराबर बांटी जाए, जबकि शमशेर पूरी जमीन पर अपना हक चाहता था। मामले को लेकर कई बार रिश्तेदारों ने समझाइश भी की थी। 

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: