खेत में बनी ढाणी में अचानक लगी आग,परिवार के सापने हुए चूर-चूर
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बीती रात एक खेत में बनी ढाणी में अचानक लगी आग ने मजदूर परिवार के सपनों को जलाकर खाख कर दिया। आस पास के किसानों ने प्रशासन को सूचना देकर पीडि़त की सहायता करने की मांग की है।गांव मोमासर से थामडा रास्ते पर स्थित शंकरलाल पुत्र पूर्णाराम प्रजापत के खेत में बनी ढाणी में रात करीब साढ़े आठ बजे आग लग गई। यहां सब्जी की खेती करने वाला मजदूर परिवार का रहवास था। सरदारशहर मंडी में सब्जी बेचकर पसीने की कमाई से लिया हुआ उसका पैमेंट करीब ढाई लाख रूपए नगदी जलकर स्वाहा हो गया। परिवार ने कपड़े धोने के लिए इसी आखातीज पर ली नई वॉशिंग मशीन ली जो आग की भेंट चढ़ गई।
वहीं कुछ गहने और गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाख हो गया। झोपड़े की आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। पास ही रखा करीब 15 क्विंटल चारा भी चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया। आगजनी से हुए नुकसान से परिवार बुरी तरह से मायूस हो गया है।शंकरलाल ने बताया कि घटना के समय परिवार सब्जी की बाड़ी में ही कार्य कर रहा था। अचानक झोपड़े से लपटें उठती देखकर राहगीर, आस पास के खेतों से किसान मौके पर पहुंचे। आग शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा जताया गया। सभी ने मिलकर आग बुझाने के प्रयास किए। गांव से तीन टैंकर पानी भी मंगवाया और आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु तब तक आग ने सबकुछ अपनी चपेट में ले लिया था। पड़ौसी किसानों ने पीडि़त की सहायता करने की मांग प्रशासन से की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ