Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव : संघर्ष समिति बोली - अधूरा ऑर्डर था, महापड़ाव और अनशन जारी

1 month ago
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव : संघर्ष समिति बोली - अधूरा ऑर्डर था, महापड़ाव और अनशन जारी

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव : संघर्ष समिति बोली - अधूरा ऑर्डर था, महापड़ाव और अनशन जारी
बीकानेर। खेजड़ी बचाओ आंदोलन को लेकर आज सरकार का जन प्रतिनिधि मंडल भी मौके पर पहुंचा और काफी देर तक वार्ता चली लेकिन असमंजस के बीच वार्ता समाप्त हो गयी। इस दौरान कई संतो ने जल ग्रहण कर लिया। एकबारगी महापड़ाव स्थल पर असमंजस की स्थिति बन गयी लेकिन कुछ ही देर में सघंर्ष समिति ने घोषणा कर दी कि हमारा महापड़ाव और अनशन जारी है। 
सघंर्ष समिति ने कहा कि जनप्रतिनिधि अधूरा ऑर्डर लेकर आए थे ऐसे में हमारा अनशन जारी है। बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन चौथे दिन मंत्री केके विश्नोई ने अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। सिर्फ जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने का ऑर्डर सुनते ही लोग भडक़ गए। कुछ देर बाद लोग फिर अनशन पर बैठ गए। बोले- जब तक पूरे राजस्थान में खेजड़ी काटने पर रोक नहीं लगेगी तब तक अनशन जारी रहेगा।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे परसराम विश्नोई ने बताया कि अनशन खत्म नहीं हुआ है। संतों का कहना था कि भक्तों की भावना थी कि पूरे राजस्थान में रोक लगनी चाहिए। जो ऑर्डर आया वो अधूरा ही था। उन्होंने बताया कि आमरण अनशन चल रहा है। देर शाम होते-होते महापड़ाव स्थल पर बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी पहुंच गए है और मांग की जा रही है कि खेजड़ी के लिए कानून बनाने तक खेजड़ी नहीं काटने का आदेश दिया जावे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: