Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

3 weeks ago
राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर। राजस्थान में सर्दी समय से पहले विदा हो गई है। प्रदेश में मई-जून जैसी गर्मी का असर फरवरी में ही देखने को मिल रहा है। राज्य में गुरुवार को दिन का पारा 37 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेशभर में गुरुवार को दिनभर तेज धूप रही। जिसके चलते दिन में लोगों के पसीने छूट गए। बाड़मेर में सबसे अधिक दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 14 शहरों में दिन का पारा 33 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। यही हाल रात के न्यूनतम तापमान के हैं। 

रात का पारा बढ़ने से घरों में पंखे चलने लगे हैं। राज्य में रात का पारा 20 डिग्री तक पहुंच गया। तीन शहरों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। पारा सामान्य से सात डिग्री से अधिक रहा। फलोदी में रात का पारा 19.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र के अनुसार होली त्योहार तक तापमान सामान्य रहेगा। ऐसे में होली पर गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने, जबकि अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में गर्मी और बढ़ेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: