Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

4 months ago
जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

जानें कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं कब से होगी शुरू और कब आएगा परिणाम

कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी। अलवर में परीक्षाओं को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 19 मार्च तक संचालित की जाएंगी, जबकि परीक्षा परिणाम 25 मार्च को घोषित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा 9वीं की परीक्षा का पहला प्रश्न पत्र अंग्रेजी विषय का होगा। परीक्षाओं का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 1 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विभाग ने बताया कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को पहले ही अवकाश दिया गया था, ताकि वे त्योहार मनाने के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी भी अच्छे से कर सकें। शिक्षकों का कहना है कि इस बार विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह के साथ हल्का दबाव भी देखा जा रहा है। हालांकि नियमित अभ्यास और बेहतर समय प्रबंधन से अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: