Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार एवं सफाई अभियान प्रगति पर, जन-जन से जुडऩे का किया आह्वान

rk
2 weeks ago
कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार एवं सफाई अभियान प्रगति पर, जन-जन से जुडऩे का किया आह्वान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आस्था एवं श्रद्धा के लिए प्रसिद्ध श्री कोडमदेसर भैरवनाथ जी मंदिर परिसर स्थित पवित्र सरोवर के जीर्णोद्धार एवं सफाई हेतु कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनसहयोग से अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। संस्था के संरक्षक राजकुमार किराडू ने बताया कि जन सहभागिता के उद्देश्य से बीकानेर विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर आमजन एवं अधिकारियों से इस पुण्य कार्य में अपना अंशदान देने की अपील की गई।

Image

अभियान के अंतर्गत तालाब की सफाई, मिट्टी निकालने, पशु-पक्षियों के लिए निरंतर पेयजल व्यवस्था बनाए रखने तथा तालाब की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त दीवारों के जीर्णोद्धार का कार्य लगातार जारी है। संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि यह केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि बीकानेर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने का सामूहिक प्रयास है।

 

 उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों एवं भैरव भक्तों द्वारा तन, मन और धन से लगातार सहयोग किया जा रहा है तथा बीकानेर के एक-एक घर तक इस अभियान का संदेश पहुंचाया जाएगा। अभियान में अनिल हर्ष, अरुण आचार्य, राहुल आचार्य, रामचंद्र ओझा, अनंत श्रीमाली, मुकुंद व्यास, गिरिराज व्यास, बसंत ओझा, अभिमन्यु स्वामी, अनिल आचार्य, किशन किराडू सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं भैरव भक्तों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: