Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कोटगेट और सांखला फाटक को लेकर रेलवे ने हाईकोर्ट में पेश किया हलफनामा, दिया ये तर्क

Bansal
6 hours ago
कोटगेट और सांखला फाटक को लेकर रेलवे ने हाईकोर्ट में पेश किया हलफनामा, दिया ये तर्क

 कोटगेट और सांखला फाटक को लेकर रेलवे ने हाईकोर्ट में पेश किया हलफनामा, दिया ये तर्क 


बीकानेर। शहर की सदियों पुरानी कोटगेट और सांखला फाटक की समस्या को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राजस्थान उच्च न्यायालय में चल रही जनहित याचिका के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने कोर्ट के आदेश पर शपथ पत्र (हलफनामा) दाखिल किया है। रेलवे ने कोर्ट में साफ कर दिया है कि सड़कों की चौड़ाई कम होने के कारण कोटगेट और सांखला फाटक पर ओवरब्रिज बनाना व्यावहारिक नहीं है। साथ ही रेलवे का तर्क है कि यदि रेल बाईपास बन भी जाता है, तब भी शहर के बीच से वर्तमान रेल लाइन पर ट्रेनों का आवागमन जारी रहेगा। हाईकोर्ट में बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम बीकानेर ने अभी तक अपने जवाब पेश नहीं किए हैं। हाईकोर्ट ने दोनों को 12 अक्टूबर 2026 तक जवाब पेश करने का अंतिम मौका दिया है। मामले की अगली सुनवाई भी 12 अक्टूबर को तय की गई है।

उधर, जन संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व विधायक व एडवोकेट आरके दास गुप्ता ने जनता से तथ्य छिपाने आ आरोप रेलवे पर लगाया है। रेलवे के हलफनामे पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे तकनीकी रूप से पूरी तरह दोषपूर्ण बताया है। गुप्ता ने कहा कि समिति रेलवे के इस हलफनामे का कोर्ट में करारा जवाब देगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: