'कुमकुम भाग्य' फेम टीवी एक्ट्रेस का फंदे से लटका मिला शव, मौत से कुछ घंटे पहले रील पोस्ट की
'कुमकुम भाग्य' फेम टीवी एक्ट्रेस का फंदे से लटका मिला शव, मौत से कुछ घंटे पहले रील पोस्ट की
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 22 वर्षीय टीवी अभिनेत्री Sanchita Ugle का सोमवार को निधन हो गया। पुलिस के अनुसार उनका शव घर में सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभिनेत्री ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध परिस्थिति भी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय संचिता घर में अकेली थीं। उनके पिता ने भी पुलिस को दिए बयान में किसी व्यक्ति को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। संचिता महाराष्ट्र के Palghar में अपने माता-पिता के साथ रहती थीं। उन्होंने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक Kumkum Bhagya और Wagle Ki Duniya में अभिनय किया था।
निधन से कुछ घंटे पहले शेयर किया था वीडियो
संचिता के निधन से कुछ घंटे पहले ही उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील साझा की गई थी। वीडियो में वह लोकप्रिय गीत "डफली वाले, डफली बजा" पर लिपसिंक करती नजर आई थीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "मैं नाचूं, तू नचा"। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली संचिता के इंस्टाग्राम पर करीब 1.39 लाख फॉलोअर्स थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद प्रशंसक और सहकर्मी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ