Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश • भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा • चुनाव से ठीक पहले खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को आतंकी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख • होर्मुज में फिर बिगड़े हालात : ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी • बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश • भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा • चुनाव से ठीक पहले खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को आतंकी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख • होर्मुज में फिर बिगड़े हालात : ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी

महिला की मौत के बाद खाते से लाखों रुपए निकाले, विश्वासपात्र पर धोखाधड़ी करने का आरोप

rk
2 days ago
महिला की मौत के बाद खाते से लाखों रुपए निकाले, विश्वासपात्र पर धोखाधड़ी करने का आरोप


 महिला की मौत के बाद खाते से लाखों रुपए निकाले, विश्वासपात्र पर धोखाधड़ी करने का आरोप
 बीकानेर।  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गत 20 मार्च को एक बैंक ब्रांच में 75 वर्षीय बुजुर्गा के सेल्फ चैक से 15 लाख रुपये निकाले गए लेकिन मजे की बात यह है कि उस बुजुर्गा की मौत इससे एक दिन पहले 19 मार्च को ही हो गई थी। मृतका की दोहिती ने इस सबंध में मृतका के विश्वास पात्र व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एएनएम के रूप में सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुई रामीदेवी का देहांत 19 मार्च 2026 को बीकानेर के आयुष्मान हार्ट सेंटर में हो गया था और उसके परिजनों ने बीकानेर में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
बाद में उसकी वारिस दोहिती बीकानेर निवासी सपना वैष्णव ने मृतका द्वारा उसे गिफ्ट डीड में दिए गए कस्बे के बिग्गाबास स्थित मकान पर संभालने आई तो पता चला कि मृतका के विश्वासपात्र गांव लिखमादेसर निवासी बीरबलनाथ सिद्ध ने मृतका की मौत के अगले दिन बैंक खाते से सेल्फ चेक के माध्यम से 15 लाख रुपये निकाल लिए। जबकि इस खाते की नॉमिनी परिवादी की माँ थी। साथ ही आरोपी ने मृतका के घर में पड़ी संदूक से 40 तोले सोने के गहने, कपड़े एंव दस्तावेज भी गायब कर दिए। पौडि़ता की परिवाद पर श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है एवं मामले की जांच एएसआई देवाराम को दी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: