Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का हुआ अंतिम संस्कार, मुखाग्नि देने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे जूली, पूर्व सीएम गहलोत ने गले लगाया

3 weeks ago
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का हुआ अंतिम संस्कार, मुखाग्नि देने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे जूली, पूर्व सीएम गहलोत ने गले लगाया

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का हुआ अंतिम संस्कार, मुखाग्नि देने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे जूली, पूर्व सीएम गहलोत ने गले लगाया 

बहरोड़। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां के निधन के बाद उनके पैतृक गांव काठूवास(बहरोड़) में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि देने के बाद टीकाराम जूली फूट-फूटकर रोने लगे इसपर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें सीने से लगाकर ढांढस बंधाया।

इस दुखद घटना के बाद टीकाराम जूली अपनी मां के पार्थिव शरीर को शुक्रवार देर रात पैतृक गांव काठूवास (बहरोड) गांव लेकर पहुंचे। शनिवार शाम 5 बजे गांव स्थित खेत में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री संजय शर्मा सहित राजस्थान और हरियाणा के कई विधायक, पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि पहुंचे। जैसे ही जितेंद्र सिंह उनके पैतृक निवास पहुंचे, टीकाराम जूली उनसे गले लगकर भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे।

पूर्व सीएम गहलोत, डोटासरा ने अर्थी को दिया कंधा

अंतिम यात्रा के दौरान अशोक गहलोत, जितेंद्र सिंह और गोविंद सिंह डोटासरा ने अर्थी को कंधा देकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले पुष्प चक्र अर्पित किए गए। टीकाराम जूली ने विधि-विधान के साथ अपनी मां को मुखाग्नि दी।

शुक्रवार को हुआ था चलती देवी का निधन

बता दें कि अलवर ग्रामीण से विधायक और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी चलती देवी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अपने बेटे के साथ जयपुर में रह रही थीं। शुक्रवार देर शाम बाथरूम में अचानक गिरने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल जयपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने फोन कर शोक जताया

वहीं, चलती देवी के निधन की सूचना मिलते ही देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने टीकाराम जूली से फोन पर संपर्क कर गहरी संवेदना व्यक्त की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन कर शोक जताया और परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी फोन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भी फोन कर शोक व्यक्त किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: