Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, 1.25 लाख रुपए लूटने का आरोप

Bansal
1 month ago
बीकानेर में इस जगह ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, 1.25 लाख रुपए लूटने का आरोप

बीकानेर में इस जगह ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, 1.25 लाख रुपए लूटने का आरोप

 बीकानेर।  ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर 1.25 लाख रुपए लूटने का का मामला सामने आया है। जानकारों के अनुसार मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।  घायल चालक का इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल ट्रक चालक मनोज पुत्र राजाराम विश्नोई निवासी बंधाला, थाना पांचू हाल बीकानेर ने बताया कि वह ट्रक चालक है और हेतराम खींचड़ का ट्रक चलाता है। 19 जुलाई को वह पंजाब के जालंधर से माल लेकर उदयरासर बाईपास स्थित मुस्कान होटल पहुंचा था। ट्रक मालिक के बेटे मनोज ने उसे 1 लाख रुपए टायरों के भुगतान के लिए और 25 हजार रुपए गाड़ी के खर्च के लिए दिए थे।

पीड़ित ने बताया कि रात को वह ट्रक में ही सो गया था। देर रात करीब 3 से 3:30 बजे एक कैम्पर गाड़ी में सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि इनमें से हनुमान भाम्भू निवासी जेडी मगरा सहित अन्य दो युवकों ने लोहे की रॉड और लाठियों से ट्रक के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने ट्रक की कैबिन में घुसकर उसके साथ मारपीट की। वह बचने के लिए नीचे उतरा तो पैर में चोट लगने के कारण भाग नहीं पाया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ लाठियों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ मारपीट की, जिससे उसके सिर, पैर, हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और पैर फ्रैक्चर हो गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: