Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश • भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा • चुनाव से ठीक पहले खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को आतंकी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख • होर्मुज में फिर बिगड़े हालात : ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी • बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश • भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा • चुनाव से ठीक पहले खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को आतंकी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख • होर्मुज में फिर बिगड़े हालात : ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी

उत्तर पश्चिम रेलवे में संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस हो रहे समपार फाटक

rk
7 hours ago
उत्तर पश्चिम रेलवे में संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस हो रहे समपार फाटक

उत्तर पश्चिम रेलवे में संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस हो रहे समपार फाटक 

बीकानेर उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर पश्चिम रेलवे में वर्ष 2025-26 के दौरान 531 समपार फाटकों का इंटरलॉकिंग किया किया गया है। इसके अलावा इसी अवधि में 14 समपार फाटकों पर इमरजेंसी स्लाइड बूम और 31 स्थानों पर रिमोट टर्मिनल यूनिट्स भी स्थापित की गई हैं। इंटरलॉकिंग प्रणाली  के साथ ही इमरजेंसी स्लाइड बूम (ESB), इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर (ELB) और रिमोट टर्मिनल यूनिट (RTU) जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं। इन तकनीकों के उपयोग से गेट संचालन अधिक संरक्षित और विश्वसनीय हो गया है, जिससे समपार पर रेल व सडक दुर्घटनाओं की संभावना नहीं रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही समपार फाटकों के आधुनिकीकरण के तहत पारंपरिक मैकेनिकल लिफ्टिंग बैरियर (MLB) को हटाकर इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर (ELB) लगाए जा रहे हैं। वर्ष 2025-26 में 58 समपार फाटकों पर इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर स्थापित किए गए है। उत्तर पश्चिम रेलवे में कुल 455 समपार फाटक अब इस इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर (ELB) प्रणाली से लैस हो गए हैं।मार्च 2026 माह में बीकानेर और जोधपुर मंडलों के कुल 9 इंटरलॉक्ड समपार फाटकों पर आधुनिक इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर (ELB) लगाए गए हैं। बीकानेर मंडल के LC-64 (हनुमानगढ़), LC-125 और LC-126 (लूनकरणसर) तथा जोधपुर मंडल के LC-14 (तालछापर-पडिहारा), LC-4, LC-5, LC-6, LC-8 (राईका बाग-मंडोर) और LC-100 (बडी खाटू) इसमें सम्मलित है।इसके साथ ही सड़क उपयोगकर्ताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर संरक्षा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा सर्वोच्य प्राथमिकता है और संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और नवाचारों का उपयोग किया जा रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: