Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष ने  पूर्व अध्यक्ष पर  अवैध रुपये से पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगाया

rk
1 week ago
बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष ने  पूर्व अध्यक्ष पर  अवैध रुपये से पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगाया


बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष ने  पूर्व अध्यक्ष पर  अवैध रुपये से पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगाया
 बीकानेर। बीकानेर से एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन यादव पर खिलाडिय़ों से अवैध रूप से पैसे वसूलने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष अरुण व्यास ने लगाए हैं।अरुण व्यास का कहना है कि नवीन यादव को सितंबर 2025 में पद से हटा दिया गया था, इसके बावजूद वे अनाधिकृत रूप से संघ की गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगिताओं के नाम पर खिलाडिय़ों से प्रति इवेंट तीन हजार रुपए तक वसूले जा रहे हैं, जिसके लिए वे अधिकृत ही नहीं है।व्यास के अनुसार, यदि कोई खिलाड़ी तीन इवेंट में भाग लेता है तो उससे नौ हजार रुपए तक लिए जा रहे हैं, जबकि प्रतियोगिता का पूरा खर्च कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा उठाया जा रहा है। ऐसे में फीस वसूली को उन्होंने पूरी तरह अवैध बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 14-15 वर्षों से राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ की स्थिति खराब बनी हुई है और खिलाडिय़ों को मिलने वाले दैनिक भत्ता, यात्रा भत्ता, अनुदान राशि और स्पोट्र्स कोटे की सुविधाएं भी बंद पड़ी हैं। राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा 2014 से 2016 के बीच कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे संघ की मान्यता प्रभावित हुई।व्यास ने बताया कि छह माह पहले एडहॉक कमेटी का गठन हुआ था, जिसका उद्देश्य तीन माह के भीतर चुनाव करवाना था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बीच नवीन यादव लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाडिय़ों से मोटी फीस वसूल रहे हैं।हाल ही में जयपुर में आयोजित समर राजस्थान प्रतियोगिता और अब बीकानेर में होने जा रही समर मिस्टर राजस्थान प्रतियोगिता को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं। व्यास का कहना है कि खिलाडिय़ों को नियमों की जानकारी नहीं देकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने खिलाडिय़ों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को फीस न दें और पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: