Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकाकारियों के साथ की मारपीट, टीम को घेर कर मुक्के बरसाए

1 week ago
स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकाकारियों के साथ की मारपीट, टीम को घेर कर मुक्के बरसाए


ंकंपनी का बयान आया सामने
स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकाकारियों के साथ की मारपीट, टीम को घेर कर मुक्के बरसाए
बीकानेर। बीकानेर में बिजली चोरी की सूचना पर पहुंचे बिजली कंपनी (बीकेईएसएल) के इंजीनियर और कर्मचारियों के साथ भीड़ ने मारपीट कर दी। पुलिस के सामने ही लोगों ने कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को घेर लिया और मुक्के बरसाए। इसके बाद बिजली कंपनी से भी करीब 150 कर्मचारी मौके पर आ गए। इसके बाद यहां माहौल गरमा गया।मामला बीकानेर के नया शहर थाना इलाके के नत्थानियों के सराय का दोपहर 1 बजे का है।स्थानीय और बिजली कंपनी के लोग आमने-सामनेविवाद शुरू होने के दौरान मौके पर कंपनी की ओर से तीन गाडिय़ों में टीम मौके पर पहुंची थी। स्थानीयों से विवाद होने के बाद कंपनी के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते डेढ़ सौ से ज्यादा कंपनी के कर्मचारी मौके पर आ गए।वहीं नयाशहर पुलिस भी फोर्स के साथ पहुंची। 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी अभी भी मौके पर हैं। वहीं नत्थानियों की सराय के 300 से ज्यादा लोग मौके पर जमे हुए हैं।
कंपनी ने कहा- दोनों पक्ष बातचीत कर रहेबीकेईएसएल कंपनी प्रवक्ता अशोक शर्मा ने बताया- हमारी ओर से फिलहाल स्नढ्ढक्र नहीं करवाई गई है, दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। घटना के समय अभियंता और कर्मचारियों के साथ कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित थे।बिजली चोरी की मिल रही थी शिकायतजानकारी के अनुसार, लंबे समय से बीकेईएसल कंपनी को इस क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। कुछ समय पहले जब कंपनी ने यहां पर कनेक्शन काटने की कोशिश की तो स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया। बाद में इनके समर्थन में अन्य लोग भी पहुंच गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में विवाद हुआ।कनेक्शन काटने पहुंचे तो हंगामा
जानकारी के अनुसार, इसके बाद गुरुवार दोपहर फिर से बिजली कंपनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। दो-तीन गाडिय़ों में आए बीकेईएसएल के अधिकारियों ने कनेक्शन काटना चाहा तो स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। इस बार पहले से ज्यादा भीड़ एकत्र हुई और बीकेईएसएल कर्मचारियों के साथ पहले धक्का मुक्की हुई और बाद में मारपीट की गई।कंपनी का बयान आया सामने
गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
नत्थानियों सराय क्षेत्र में पुरानी लाइनें होने से हादसा का खतरा बना हुआ था, साथ ही इस क्षेत्र में लोड भी काफी बढ़ा हुआ है, इसलिए बीकेईएसएल ने इस क्षेत्र में आगामी गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र को सुधारने के लिए वहां टीम भेजी थी, जिससे लोगों को गर्मियों में निर्बाध विद्युत मिलती रहे। इस क्षेत्र में मीटर भी पुराने तकनीक के लगे हुए है जिन्हें राज्य सरकार के निर्देशानुसार बदला गया है। सरकार ने तो यहां स्मार्ट मीटर लगाने को कहा लेकिन कम्पनी ने सामान्य इलेक्ट्रोनिक मीटर ही लगाए हैं। जयपुर डिस्कॉम के नियमानुसार मीटरों को घरों के बाहर लगाया गया है। इसके अलावा वहां पुरानी लाइनों को हटाकर नई अधिक क्षमता की लाइनें बिछाई गई है। ट्रांसफारमर की क्षमता भी बढाई गई। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं की क्षतिग्रस्त सर्विस केबल को भी नि:शुल्क बदला गया।
हरीश चन्द्र सिंह
सीओओ
बीकेईएसएल बीकानेर

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: