श्रीमद भागवत कथा महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन
श्रीमद भागवत कथा महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन
बीकानेर। राधा रानी सखी मंडल ओर बी टू पार्क समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का आयोजन मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में चल रहा हे । कथा वाचन करते हुए आज पांचवें दिन आचार्य पंडित सुनील व्यास ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया ओर कहा कि बच्चों को संस्कार के साथ साथ गीता, भागवत ओर रामायण का ज्ञान भी देना चाहिए जिससे हमारे भारत का भविष्य अच्छा होगा ओर हमारा देश विशिष्ट होगा ।कृष्ण ने गोपियों के मन रूपी माखन को चुरा कर अपनी भक्ति का ज्ञान दिया ।मनुष्य का शरीर ही गोवर्धन हे व्यास ने गिरिराज लीला में बताया कि आत्मा ओर शरीर में विराजमान भगवान सात दिन तक शरीर रूपी गोवर्धन को उठा कर रखते हे ।
सजीव झांकिया सजाई गई ओर छप्पन भोग के दर्शन करवाए सभी भक्तों ने आनंद लिया नागेश व्यास, दीपक व्यास ,गणेश व्यास ओर चन्द्रेश दिवाकर ने भजनों की प्रस्तुति दी । आज रुक्मणी विवाह ओर सुदामा चरित्र की कथा होगी ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ