Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

महाजन बाजार में सफाई व्यवस्था शुरू, व्यापारियों के विरोध के बाद हरकत में आया प्रशासन, पोर्टल पर शिकायत के बाद अधिकारियों ने लिया सज्ञान

rk
1 month ago
महाजन बाजार में सफाई व्यवस्था शुरू, व्यापारियों के विरोध के बाद हरकत में आया प्रशासन, पोर्टल पर शिकायत के बाद अधिकारियों ने लिया सज्ञान


महाजन बाजार में सफाई व्यवस्था शुरू, व्यापारियों के विरोध के बाद हरकत में आया प्रशासन, पोर्टल पर शिकायत के बाद अधिकारियों ने लिया सज्ञान
महेश देरासरी
बीकानेर।  महाजन कस्बे के मुख्य बाजार व गली-मोहल्लों में लंबे समय से बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों के विरोध के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है। शिकायतों और विरोध के बाद अब कस्बे में सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है। सफाईकर्मी मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में जमी गंदगी को हटाने में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, निर्मल गांव का पुरस्कार प्राप्त कर चुका महाजन कस्बा पिछले काफी समय से सफाई व्यवस्था की बदहाली से जूझ रहा था। मुख्य बाजार, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए थे, जिससे स्थानीय लोगों, राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
आक्रोशित व्यापारियों ने पहले ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की थी, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण स्थिति में सुधार नहीं हो सका। इसके बाद व्यापारियों ने राजस्थान सरकार के 181 पोर्टल पर 63 शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाई, जिसके बाद अब सफाई ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को लगाकर सफाई कार्य शुरू कराया गया है।
लाखों के टेंडर के बावजूद सफाई नदारद-
व्यापार मंडल के सदस्यों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से कस्बे में सफाई व्यवस्था लगातार खराब बनी हुई है। लाखों रुपये के टेंडर जारी होने के बावजूद जमीनी स्तर पर सफाई नाममात्र की ही हो रही है। ग्राम पंचायत द्वारा नियमित सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं। ग्राम पंचायत भवन व सरकारी विद्यालय के सामने हालात और भी बदतर बने हुए हैं।
कागजों में सफाई, धरातल पर गंदगी-
ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित रह गया है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है। गांवों की स्थिति देखकर साफ प्रतीत होता है कि योजनाओं का लाभ धरातल तक नहीं पहुंच पा रहा है।अब देखना यह होगा कि शुरू की गई सफाई व्यवस्था स्थायी रूप से पटरी पर लौटती है या फिर यह केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है।
दो फोटो है 1 बाजार में पसरी हुई गंदगी,2 टेंडर के बाद सफाई में जुटे श्रमिक

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: