Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से फिर डीजल चोरी, तेल टंकियों के ढक्कन तोड़कर वारदात

Bansal
2 weeks ago
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से फिर डीजल चोरी, तेल टंकियों के ढक्कन तोड़कर वारदात

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से फिर डीजल चोरी, तेल टंकियों के ढक्कन तोड़कर वारदात

बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात चोर सेना के वाहनों से डीजल चोरी कर फरार हो गया। घटना 7 अगस्त की रात रेंज के ईस्ट कैंप में हुई, जहां सैन्य वाहनों की तेल टंकियों के ढक्कन तोड़कर डीजल चोरी किया गया। घटना का पता चलने के बाद सेना के अधिकारियों ने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब महाजन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसीएम कमांडेंट अजय ग्रेवाल की रिपोर्ट पर डीजल चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

युद्धाभ्यास के लिए पहुंची थीं तीन सैन्य यूनिटें
रिपोर्ट के अनुसार, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना की विभिन्न यूनिटें समय-समय पर युद्धाभ्यास के लिए पहुंचती हैं। कुछ दिन पहले 177 मीडियम रेजिमेंट, 122 मीडियम रेजिमेंट और 624 ईएमई बीकानेर की यूनिटें अपने सैन्य वाहनों के साथ अभ्यास के लिए रेंज में पहुंची थीं। अभ्यास के दौरान सैन्य वाहनों को ईस्ट कैंप में खड़ा किया गया था। 7 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति ने वाहनों की तेल टंकियों के ढक्कन तोड़कर डीजल चोरी कर लिया। सुबह घटना का पता चलने पर सैन्य अधिकारियों ने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

जान जोखिम में डालकर रेंज में घुस रहे चोर
फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास और सुरक्षा को देखते हुए प्रवेश को लेकर सख्त निर्देश रहते हैं। इसके बावजूद चोर का रेंज के ईस्ट कैंप तक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सैन्य वाहनों तक पहुंचकर वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति आखिर किस रास्ते से अंदर पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी हैं डीजल चोरी की वारदातें
सेना के वाहनों से डीजल चोरी की घटना के बाद महाजन फायरिंग रेंज की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सैन्य अधिकारियों और पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपी की पहचान और चोरी के तरीके से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: