किशोर खिलाडिय़ों को रोजाना मैदान पर कड़े अभ्यास के साथ कठोर अनुशासन रखे: बोडा
किशोर खिलाडिय़ों को रोजाना मैदान पर कड़े अभ्यास के साथ कठोर अनुशासन रखे: बोडा
बीकानेर। 70 वी जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय सादुल स्पोट्र्स स्कूल ग्राउंड पर मुख्य अतिथि अनिल बोड़ा उप जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्त निदेशक कार्यालय बीकानेर संभाग द्वारा किया गया। आयोजन सचिव विपिन गौड़ ने बताया कि आज प्रथम दिन बीकानेर की विभिन्न उत्कृष्ट स्कूली टीमों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर खेलो से गहरा नाता रखने वाले अनिल बोड़ा ने किशोर खिलाडिय़ों को रोजाना मैदान पर कड़े अभ्यास के साथ कठोर अनुशासन अपनाने के साथ हमेशा मैदान पर अंपायर के निर्णय को सम्मान के साथ स्वीकार करने पर बल दिया। यह आयोजन डॉ वीणा तंवर प्रिंसिपल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्सूसर गेट के तत्वावधान में हो रहा हे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ क्रिकेट से जुड़े शारीरिक शिक्षक प्रशांत आचार्य, मनोज व्यास, आनंद प्रकाश रंगा,संजय मारू, त्रिलोक राठौड़ आदि अनुभवी उपस्थित थे। समाजसेवी नारायण बिहांणी भामाशाह के रूप में सहयोग कर रहे हे। कार्यक्रम का संचालन आनंद प्रकाश रंगा और विपिन गौड़ ने किया जबकि डॉ वीणा तंवर ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ