Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी कार्रवाई : 43 हजार लीटर मिलावटी घी पकड़ा, 3 अलग-अलग ब्रांड के नाम से हो रही थी पैकिंग

5 months ago
बड़ी कार्रवाई : 43 हजार लीटर मिलावटी घी पकड़ा, 3 अलग-अलग ब्रांड के नाम से हो रही थी पैकिंग

बड़ी कार्रवाई : 43 हजार लीटर मिलावटी घी पकड़ा, 3 अलग-अलग ब्रांड के नाम से हो रही थी पैकिंग

जयपुर। जयपुर में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने 43 हजार लीटर से ज्यादा मिलावटी घी पकड़ा है। माचेड़ा स्थित श्याम विहार कॉलोनी में गुरुवार को एक फर्म पर कार्रवाई की गई। एक फर्म के ऑथोराइज्ड पते पर यह कार्रवाई की गई थी, लेकिन वहां ​कोई दूसरी फर्म चल रही थी।

जबकि दूसरी फर्म अपना कारोबार चोरी-​छिपे अन्य स्थान से चला रही थी। दोनों फर्म मिलकर 3 अलग-अलग नाम के ब्रांड से घी पैकिंग करके बाजार में बेचती है। यहां भोग विनायक, हरियाणा क्रीम और नक्ष डेयरी के नाम से घी के पैकेट मिले।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया- श्याम विहार कॉलोनी माचेड़ा स्थित गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट नाम की फर्म 'भोग विनायक' ब्रांड नाम से घी का उत्पादन करती है। कुछ समय पहले प्रतापगढ़ जिले में भोग विनायक ब्रांड का घी जांच रिपोर्ट में अनसेफ मिला था।

इसी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सेंट्रल टीम ने गुरुवार को जयपुर के माचेड़ा में 'गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट' के ऑथोराइज्ड पते पर छापा मारा तो उस जगह फर्म नहीं मिली। उस फर्म की जगह यहां श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट नाम से कंपनी चल रही है। जबकि 'गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट' का कारोबार तो चोरी-​छिपे अन्य स्थान से चल रहा है।

टीम ने माचेड़ा में श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट के गोदामों में भोग विनायक ब्रांड का 9065 लीटर घी (अलग-अलग पैकिंग में), हरियाणा क्रीम ब्रांड का 17 हजार 741 लीटर घी और नक्ष डेयरी ब्रांड का 16 हजार 617 लीटर घी पाया गया। इन सभी ब्रांड के नमूने लेने के बाद 43 हजार 421 लीटर घी को मौके पर सीज किया और अगले आदेश तक इसकी बिक्री पर रोक लगा दी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: