Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

rk
1 month ago
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

बीकानेर। अब सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि अपराधियों की अवैध कमाई पर भी पुलिस ने सीधा वार शुरू कर दिया है। जिले में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने नया एक्शन प्लान लागू किया है, जिसके तहत हिस्ट्रीशीटरों के गैरकानूनी धंधों और आय के स्रोतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को बीकानेर पुलिस ने 34 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर प्रदीप कुमार नगरासर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध पानी कारोबार पर शिकंजा कसा। आरोपी ने महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के पास से गुजर रही पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन कर रखा था और टैंकरों के जरिए पानी बेचकर मोटी कमाई कर रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस और पीएचईडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से खुदाई कर अवैध पाइप लाइन को काट दिया। मौके पर पीएचईडी के एईएन योगेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हलचल का माहौल बना रहा।सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने साफ कहा कि अब पुलिस अपराधियों को सिर्फ जेल भेजने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके गैरकानूनी नेटवर्क और अवैध कमाई के रास्तों को भी खत्म किया जाएगा।पूरी कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में की गई। बीकानेर पुलिस के इस अभियान को अपराधियों के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: