Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई: डोडा पोस्त व स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

rk
1 month ago
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई: डोडा पोस्त व स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई: डोडा पोस्त व स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक Mridul Kachhawa के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नशे के खिलाफ अभियान में नोखा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर डोडा पोस्त और स्मैक बरामद की।
 
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सूचना के आधार पर रासीसर गांव में कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर तनसुखराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रमेश बिश्नोई पुत्र सहीराम बिश्नोई की ढाणी में छापा मारा। यहां से 35 किलोग्राम डोडा पोस्त कट्टों में भरा हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है तथा अन्य तस्करी नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
 

दूसरी कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल की टीम ने नोखा के मोहनपुरा बास में छापा मारा, जहां किराए के मकान में रहने वाले नागौर जिले के श्री बालाजी थाना क्षेत्र के सतेरन गांव निवासी रामस्वरूप बिश्नोई की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 2.11 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए विधि सम्मत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मोहर सिंह, सतीश, बाबूलाल, रामेश्वर लाल, जेठू सिंह, बलवीर, शिवचरण, हीरालाल और महिला कांस्टेबल संजना शामिल रहे। विशेष भूमिका थाने में तैनात कांस्टेबल तेजाराम और रामेश्वर की रही।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: