Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, बगदाद में हेलीपैड पर मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से अटैक, धू-धू कर जला परिसर

4 months ago
अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, बगदाद में हेलीपैड पर मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से अटैक, धू-धू कर जला परिसर

अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, बगदाद में हेलीपैड पर मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से अटैक, धू-धू कर जला परिसर 

खुलासा। इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला होने की खबर सामने आई है। इराकी अधिकारियों के अनुसार दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिपैड पर एक मिसाइल गिरने से जोरदार धमाका हुआ और परिसर में आग लग गई। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक हमले में मिसाइल और सुसाइड ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना से पहले सऊदी अरब के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी एयर फोर्स के पांच विमान तबाह होने की खबर भी सामने आई थी। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार ये विमान ईंधन भरने वाले टैंकर प्लेन थे, जिन्हें कथित तौर पर ईरान से जुड़े हमले में नुकसान पहुंचा। हालांकि इस मामले में अभी तक अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वहीं एक दिन पहले इराक में अमेरिकी वायुसेना का बोइंग KC-135 रिफ्यूलिंग विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 6 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान से जुड़े संघर्ष में अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है, जिससे मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: