Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की खेप के मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी को किया राउंडअप

1 week ago
पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की खेप के मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी को किया राउंडअप

 

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की खेप के मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी को किया राउंडअप
 बीकानेर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खाजूवाला क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियारों की ड्रॉपिंग के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी एक अन्य आरोपी को राउंडअप किया है।
जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को खाजूवाला बॉर्डर क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हथियारों की खेप बरामद हुई थी। बीएसएफ और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मेड इन चाइना पिस्टल और 326 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ड्रोन हथियार ड्रॉपिंग के मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुखविंदर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने उसके सहयोगी आरोपी करण को पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र से राउंडअप किया है।
बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में मामले की जांच जारी है। जांच अधिकारी अनुष्ठा कालिया आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पूरी साजिश को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: