Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

करोड़ों रुपये की हेरोइन तस्करी में बड़ा खुलासा, पंजाब तक पहुंचाने का प्लान तय, आरोपी की पत्नी जस्सी को दबोचा

1 month ago
करोड़ों रुपये की हेरोइन तस्करी में बड़ा खुलासा, पंजाब तक पहुंचाने का प्लान तय, आरोपी की पत्नी जस्सी को दबोचा


करोड़ों रुपये की हेरोइन तस्करी में बड़ा खुलासा, पंजाब तक पहुंचाने का प्लान तय, आरोपी की पत्नी जस्सी को दबोचा
 जैतसर (श्रीगंगानगर): जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को चक पांच जीबी के निकट गिरफ्तार किए गए दो युवकों से बरामद करोड़ों रुपए की करीब साढ़े 10 किलो हेरोइन एवं एक लाख 40 हजार रुपए के मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं सहित बीएनएस में मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी गोविंदराम बिश्नोई ने बताया कि करोड़ों की हेरोइन के साथ गिरफ्तार युवक धर्मेंद्र सिंह उर्फ बब्बू ने पूछताछ में बताया कि उसकी अमरजीत सिंह उर्फ सरपंच पुत्र रामलाल रायसिख निवासी मनसिया बाजन, जिला लुधियाना (पंजाब) से जान-पहचान थी।
अमरजीत ने धर्मेंद्र को अनूपगढ़ के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से ड्रॉप करवाई गई हेरोइन लेकर सूरतगढ़ आने के लिए कहा। इसके बदले उसे 50 हजार रुपए देने तथा काम के लिए अपनी कार भी उपलब्ध करवाई। वहीं, अनूपगढ़ में हेरोइन के पैकेट देने वाले युवक जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी पुत्र दातार सिंह निवासी सलेमपुरा ने उसे हेरोइन के पैकेट सौंपे।पूछताछ में सामने आया कि अमरजीत के बताए अनुसार, धर्मेंद्र अनूपगढ़ क्षेत्र में पहुंचा। जहां उसे जसविंद्र मिला। उसने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई गई हेरोइन के पैकेट उसे सौंपे। इसके बाद दोनों सूरतगढ़ के लिए रवाना हो गए। साजिश के अनुसार, सूरतगढ़ में सिमरजीत सिंह निवासी खैराबट, जिला लुधियाना (पंजाब) उनसे हेरोइन लेकर दूसरी गाड़ी से पंजाब जाने वाला था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: